{"_id":"58cc2a5e4f1c1b443732b122","slug":"tractor-tricked-by-driver-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर लूट ली ट्रैक्टर ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर लूट ली ट्रैक्टर ट्राली
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हौसलाबुलंद बदमाशों ने राबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार की रात एक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बट गांव में अचेतावस्था में चालक झूमक कोल मिला। वाहन मालिक रविशंकर सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। लुटेरों की तलाश मेें कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन पता नहीं चला।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खजुरौल गांव निवासी पीड़ित वाहन मालिक रविशंकर सिंह के मुताबिक उन्हीं के गांव का झूमक कोल उनका ट्रैक्टर चलाता है। गुरुवार की शाम करीब छह बजे कुछ अज्ञात लोगों ने राबर्ट्सगंज से टेंट का सामान घोरावल ले जाने के लिए चालक को मय ट्रैक्टर राबर्ट्सगंज बुलाया। धर्मशला चौक पर 24 घंटे पुलिस का पिकेट रहता है। उसी के चंद दूरी पर रात करीब साढ़े आठ बजे जिन लोगों ने चालक को बुलाया था उन लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद चालक को किसी वाहन में लादकर बट गांव में राजमार्ग के किनारे ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। पुलिस चालक को उठाकर सुकृत पुलिस चौकी पर ले गई। यहां होश में आने पर चालक ने घटना की जानकारी अपने मोटर मालिक को दी। पुलिस से चालक को सुपुर्दगी में लेने के बाद मोटर मालिक ने ट्रैक्टर-ट्राली की काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि ट्रैैक्टर-ट्राली ले जाने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।