{"_id":"671a881cae9e7fbf0204c273","slug":"tractor-overturns-driver-crushed-to-death-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119642-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। खेत की जोताई के दौरान हादसा हुआ।
सलखन के बैरहवा टोला निवासी इंदल (20) ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने पटवध गया था। जोताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में बृहस्पतिवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। धनौरा निवासी रामसेवक उर्फ बब्बन (60) बृहस्पतिवार को दोपहर में घर से खाना खाने के बाद बाजार जाने के लिए निकले थे। घर से ढाई सौ मीटर दूर कंपोजिट विद्यालय के पास करीब 1:45 बजे अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। आनन-फानन में रामसेवक को अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उससे पहले ही मौत हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
ऑटो में बोलेरो ने मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर पर ऑटो में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
अकड़ी (रंपथरा) निवासी अफजल अपनी बेटी और पत्नी के साथ करमा बाजार में सामान खरीदने आए थे। इसके बाद ऑटो से घर लौट रहे थे। भरुहा माइनर के मोड़ पर ऑटो रुकी तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में अफजल (35), पत्नी अफसाना (30) व अन्नू (10) घायल हो गई।