फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tourism facilities will increase in Salkhan Fossils Park with one and a half crore

Sonebhadra News: डेढ़ करोड़ से सलखन फॉसिल्स पार्क में बढ़ेंगी पर्यटन सुविधाएं

Sun, 24 Nov 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Tourism facilities will increase in Salkhan Fossils Park with one and a half crore
सोनभद्र। दुनिया के सबसे पुराने फॉसिल्स पार्क को संवारने की कवायद तेज हो गई है। पार्क में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पर्यटन विभाग की ओर से दी गई इस धनराशि से पर्यटकों के लिए नेचर ट्रेल, ग्लोवर, प्रकृति चित्रण केंद्र, इको टूरिज्म पर आधारित गेट आदि का निर्माण कराया जाएगा। दावा है कि इससे यहां आने वाले पर्यटकाें की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सलखन में स्थित फॉसिल्स का इतिहास डेढ़ सौ करोड़ से भी पुराना है। यह धरती पर जीवन की उत्पत्ति के प्रमाण के रूप में हैं। देश-दुनिया के तमाम वैज्ञानिक इसका अध्ययन कर चुके हैं। दुनिया के सबसे पुराने फॉसिल्स में से एक होने के बावजूद यहां पर्यटन सुविधाओं का अभाव है। इसके चलते यहां पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही।
विज्ञापन

इस अनूठी धरोहर को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसे यूनेस्को के विश्व धरोहरों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत पर्यटन विभाग ने डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से हाईवे से पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर गेट का निर्माण होगा। इस गेट से ही इको टूरिज्म की झलक दिखेगी। इसके अलावा पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेल, प्रकृति चित्रण केंद्र, शौचालय आदि सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलखन के फॉसिल्स अनमोल धरोहर हैं। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उनकी सुविधाओं के मद्देनजर विभिन्न कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए धनराशि वन विभाग को दी गई है। -बृजेश यादव, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed