{"_id":"21a30c68b47cf6d5b8f6bd7294588cf3","slug":"took-action-against-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमणकारियों पर चला डंडा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशासन और पुलिस की टीम ने बुधवार को आस्था के केंद्र पंचमुखी पहाड़ी रौप से अतिक्रमण हटवा दिया।
सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी ने जेसीबी लगवाकर अस्थाई रूप से बने आशियाने को ढहवाया और लोगों को चेताया कि दोबारा कब्जा किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दोपहर करीब 12 बजे से रौप गांव में स्थित पंचमुखी पहाड़ी पर फोर्स के साथ एसडीएम, तहसीलदार योगेंद्र सिंह और कोतवाल रमाकांत पांडेय पहुंचे। एसडीएम ने पहाड़ी पर अवैध रूप से मकान बना कर रह रहे लोगों को हटने का निर्देश दिया लेकिन कोई हटने को तैयार नहीं हुआ।
इससे नाराज होकर एसडीएम ने जेसीबी से मकान को ढहवाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी के सामने खड़ा होकर विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक भी नहीं चली। उपजिलाधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पहाड़ी पर बने करीब 25 आशियानों को ढहवाया गया है।
विज्ञापन
दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। कार्रवाई में चुर्क चौकी इंचार्ज एसपी सिंह, महिला थाना प्रभारी आशाराम गोयल, सब इंस्पेक्टर गजनी मिश्रा मौजूद रही।