फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tomorrow in Sonbhadra, 251 couples will have a couple, preparation completed

सोनभद्र में कल 251 जोड़े होंगे एक दूजे के, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी पूरी

Mon, 08 Mar 2021 07:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow in Sonbhadra, 251 couples will have a couple, preparation completed
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से 251 जोड़ों की शादी होगी। इसे लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। सोमवार को पंडाल तैयार करने और मंच आदि बनाने का कार्य चल रहा था। बरातियों और घरातियों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर विवाह के रस्म अदायगी तक की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार की सुबह तक सारी व्यवस्था पूूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में नौ मार्च मंगलवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान परिसर राबर्ट्सगंज में समारोह पूर्वक दो लाख रुपये वार्षिक आमदनी, पात्र व्यक्तियों की बेटियों की शादी सरकारी खर्चे पर समारोह पूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह पूर्वक शादी कराने की सभी तैयारियां पूरी करा ली गयी है। दो लाख रुपये वार्षिक आमदनी, पात्र नागरिकों के बेटियों की शादी सरकारी खर्चे पर कराई जा रही है। 51-51 हजार रुपये प्रति जोड़े के शादी पर खर्च सरकार द्वारा दिया जा रहा है। गौरतलब है कि डायट परिसर में मंगलवार को 251 जोड़ों की शादी सरकारी खर्चे पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed