फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Together with her lover, she killed her husband, packed the body in a sack and threw it in the forest.

Sonebhadra News: प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, बोरे में भरकर शव जंगल में फेंका

Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Together with her lover, she killed her husband, packed the body in a sack and threw it in the forest.
जुगैल थाना क्षेत्र में तुर्रा पहाड़ी पर 12 अक्तूबर को मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की। इसके बाद शव को बोरे में भरकर आठ किमी दूर पहाड़ी पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अक्तूबर की शाम जुगैल निवासी प्रेम मोहन का शव जंगल में तुर्रा पहाड़ी पर मिला था। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे। पिता रामसनेही खरवार की तहरीर पर केस दर्ज कर सीओ चारू द्विवेदी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। शक के आधार पर पत्नी बिंदू खरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो राजफाश हुआ। एसपी ने बताया कि बिंदू का पड़ोसी गांव के ही शमशाद अली से प्रेम संबंध था। पति प्रेम मोहन को इसकी भनक लग गई थी। लिहाजा पति को रास्ते से हटाने के लिए बिंदू ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आठ अक्तूबर की रात दोनों ने सोते समय कुल्हाड़ी से प्रेम मोहन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर बाइक से ले जाकर पहाड़ी के ऊपर झाड़ियों में फेंक दिया। कुल्हाड़ी को कुएं में डाल दी। पुलिस ने दोनाें हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर बाइक व कुल्हाड़ी बरामद कर ली। टीम में जुगैल एसओ रामदरश राम, एसआई जितेंद्र यादव, सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल राधेमोहन कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी थी बिंदु, हुआ था प्रेम विवाह
सोनभद्र। जुगैल के अमवाखोर टोला निवासी प्रेम मोहन की दूसरी पत्नी बिंदू थी। प्रेम की पहली शादी परसोई गांव में हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही विवाद के चलते रिश्ता टूट गया। इसके बाद करीब दस साल पहले प्रेम ने गांव के ही बिंदू से प्रेम विवाह कर लिया था। ग्रामीणाें की मुताबिक, शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहे। कुछ माह पहले अचानक शमशाद के संपर्क में आने के बाद बिंदू का स्वभाव बदल गया। उधर, प्रेम को भी दोनाें के संबंधों की भनक लग चुकी थी। उसने कई बार पत्नी को टोका भी। बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन प्यार में पागल बिंदू को न पति का प्यार दिखा और न ही अपने बच्चों का भविष्य। प्रेमी के साथ मिलकर उसने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मां को जेल, बेसहारा हुए मासूम
प्रेम और बिंदू को दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा आठ साल का है, जबकि दूसरे की उम्र छह साल है। पिता की हत्या के बाद से बच्चे बिलख रहे हैंं। पिता की हत्या में मां के जेल जाने के बाद वह बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दादा रामसनेही पर उनकी परवरिश का जिम्मा आ गया है। इसके अलावा उनकी एक बुआ बुधनी ही सहारा है। हालांकि रविवार को गांव पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि बच्चों की परवरिश में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्हें उचित सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed