फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   today is celebtrated jiyutiya festival

पुत्रों की दीर्घायु के िलए जीवित्पुत्रिका व्रत आज

Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Thu, 22 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
today is celebtrated jiyutiya festival
राबर्ट्सगंज में जीवित्‍पुत्रिका व्रत के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।
अश्विन मास की सप्तमी तिथि गुरुवार को  माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत की। दूसरे दिन अष्टमी तिथि शुक्रवार को निर्जल और निराहार रहकर पुत्रों की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगी। इस दौरान आठ कहानियां सुनकर, सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत करेंगी। तीसरे दिन नवमी तिथि शनिवार को माताएं पारण करेंगी।
विज्ञापन

 
राबर्ट्सगंज मेन चौक पर गुरुवार को खरीददारी करने गई नंदिनी, मधुलिका, साधना, गिरजा, ज्योति, पूनम, रेखा, सावित्री, मधुबाला, सीता आदि ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत में फल-फूल, मिष्ठान, खिलौना, जिउतिया, पूड़ी-पकवान, वस्त्र आदि चढ़ाकर बैर, कुश और पलाश की डाली गाड़ कर विधि-विधान से सामूहिक रुप से पूजन-अर्चन किया जाता है। पहले दिन सतपुतिया की सब्जी के साथ सिर्फ एकबार भोजन करके व्रत की शुरुआत की जाती है। दूसरे दिन निर्जल और निराहार रहकर पुत्र की दीर्घायु और मंगल कामना के लिए व्रत रखकर माताएं पूजन-अर्चन करती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद आठ कहानियां सुनने का विधान है और उसी समय सोहर, बधाई आदि मांगलिक गीत गाकर व्रत किया जाता है। तीसरे दिन प्रसाद का वितरण किया जाएगा और व्रती माताएं पूड़ी-पकवान खाकर व्रत का पारण करेंगी। मान्यता यह है कि महाभारत के समय अश्वस्थामा ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए पांडवों के शिविर में जाकर पांडवों के पांच पुत्रों को पांडव समझ कर मार डाला, लेकिन वे सभी द्रौपदी के पुत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ने अश्वस्थामा को बंदी बना लिया और उसकी दिव्य मणि छीन ली। इसके बाद अश्वस्थामा ने उत्तरा की अजन्मी संतान को मारने के लिए ब्रम्हस्त्र का प्रयोग कर दिया, किंतु उत्तरा की संतान को जन्म लेना भी जरूरी था। इसकी वजह से श्रीकृष्ण ने अपने सभी पुण्यों का फल उत्तरा की अजन्मी संतान को देकर पुन: जीवित किया। गर्भ में मृत्यु को प्राप्त होने के बाद भी जीवित जन्म लेने के कारण उसका नाम जीवित्पुत्रिका पड़ा जो आगे चलकर राजा परीक्षित बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed