फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Today, Bholanath will be offered Tilak and will be adorned with mango blossoms.

Sonebhadra News: आज चढ़ेगा भोंलेनाथ का तिलक, आम के बौर से होगा शृंगार

Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Today, Bholanath will be offered Tilak and will be adorned with mango blossoms.
विज्ञापन

ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का पूजनोत्सव जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनेगा। इसके साथ ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का भव्य तिलकोत्सव आयोजित किया जाएगा। दूल्हे के रूप में भगवान भोलेनाथ को सजाते हुए नए वस्त्र, आभूषण एवं नई फसलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देवी सरस्वती का पूजनोत्सव मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इसकी तैयारी चली। गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध शिवद्वार धाम में बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का तिलक किया जाएगा। मंदिर के पुजारी अजय गिरि ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ को पंचामृत से स्नान कराते हुए नए वस्त्र, आभूषण पहनाया जाएगा। इसके बाद आम के बौर, मेवा और नई फसलों से भव्य शृंगार होगा। इसके बाद 56 भोग लगाते हुए भोलेनाथ को तिलक चढ़ाया जाएगा। मंगला आरती के पश्चात भक्तों को दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोला जाएगा। बसंत पंचमी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पूरे दिन मंदिर की सजावट की गई। मंदिर परिसर में विशाला मेला का आयोजन किया जाएगा। बसंत पंचमी पर 20 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। इसी तरह गौरीशंकर मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर और सोमनाथ मंदिर तथा पंचमुखी पहाड़ी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन पूजन को भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed