फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To extort money from her husband, the woman hatched a plan to kidnap her, recovered from Moussa's house

गजब कारनामा: पति से रुपये ऐंठने के लिए महिला ने रची अपने अपहरण की साजिश, छह घंटे में ही खुल गई पोल

Wed, 28 Sep 2022 05:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2022 05:24 PM IST
सार

सोनभद्र से लापता महिला को पुलिस ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से सोमवार की रात बरामद किया। पति ने महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में अपहरण की कहानी झूठी निकली।

विज्ञापन
To extort money from her husband, the woman hatched a plan to kidnap her, recovered from Moussa's house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र के एक गांव से दो दिन पहले लापता महिला को पुलिस ने मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र से सोमवार की रात बरामद किया। पति ने महिला के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में अपहरण की कहानी झूठी निकली। महिला ने पति से रुपये पाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह अपने मौसा के घर छिपी हुई थी। मौसेरे भाई से फोन कराकर उसने फिरौती के रूप में 80 हजार रुपये मांगे थे। घटना के पीछे पति-पत्नी में विवाद की बात सामने आई है।

विज्ञापन


सीओ संजीव कटियार ने बताया कि घोरावल कोतवाली में सोमवार की शाम एक व्यक्ति ने पत्नी के अपहरण की तहरीर दी। शिवकुमार का कहना था कि रविवार की सुबह से ही पत्नी लापता है। वह उसकी खोजबीन कर रहा था। इस बीच सोमवार की सुबह पत्नी के ही मोबाइल से अनजान व्यक्ति ने फोन कर अपहरण किए जाने का हवाला देते हुए 80 हजार रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


कहा कि पत्नी उसके पिता के पास है। अगर वह उसके बताए खाते में शीघ्र फिरौती के रुपये जमा नहीं करता तो अंजाम बुरा होगा। महिला की हत्या कर दी जाएगी या बिहार भेज दिया जाएगा। धमकी से घबराए पति की तहरीर पर पुलिस भी हरकत में आई। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी के नेतृत्व में एसआई रामअवध व अन्य की टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की गई। सर्विलांस की मदद से महिला के मोबाइल फोन का लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस देर रात अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंची।

वहां महिला अपने मौसा के घर मिली। पत्नी के सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ ने बताया कि पति-पत्नी निसंतान हैं। करीब 25 साल पहले उनका विवाह हुआ था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

पत्नी को पैसे नहीं देता था

पुलिस के पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह पति से नाखुश थी। वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ रहता है। सारा पैसा भी उसे ही देता है। मांगने पर भी उसे एक पैसा नहीं मिलता। इन्हीं सब बातों को लेकर पह पति से नाराज होकर रविवार को मौसा के घर चली गई। वहीं से उसने 10 वर्षीय मौसेरे भाई से पति को फोन करवाया और 80 हजार रुपये मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed