{"_id":"58bc3f684f1c1b046ae7ea0b","slug":"to-668-at-four-polling-booths","type":"story","status":"publish","title_hn":"668 बूथों पर चार बजे तक ही मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
668 बूथों पर चार बजे तक ही मतदान
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के 668 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। जबकि घोरावल और ओबरा में शाम पांच बजे तक मतदात करवाया जाएगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित कर दिया हैै।
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को स्पर्श करने वाले नक्सल प्रभावित सोनभद्र में 927 मतदान केंद्र एवं 1348 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से147 मतदान केंद्र, 220 बूथ संवेदनशील और अति संवेदनशील के रूप में 62 मतदान केंद्र,137 मतदेय स्थल चिन्हित हैैं। नक्सल क्षेत्र होने के नाते निर्वाचन आयोग ने राबर्ट्सगंज विस के 358 बूथों एवं दुद्धी के 310 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। जबकि घोरावल में 389 बूथों एवं ओबरा के 291 बूथों पर शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। एएसपी सीपी शुक्ला ने बताया कि नक्सल प्रभावित होने के चलते राबर्ट्सगंज, दुद्धी क्षेत्र में शाम चार बजे तक एवं घोरावल और ओबरा में पांच बजे तक मतदान कराने की तैयारियां पूर्ण हो गई हैैं। निर्धारित समय के अंदर लाइन में लगने वाले सभी मतदाता वोटिंग करेंगे। बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। समस्त सीओ, थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर उच्चाधिकरियों को अवगत कराते रहेंगे।