{"_id":"30ecf9e67ac6c0196121d74bb4d65da5","slug":"tipper-driver-from-falling-into-the-abyss-of-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में टिपर गिरने से चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में टिपर गिरने से चालक की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब दस बजे एक टीपर करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल टीपर चालक सुरेश यादव (30) की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई।
अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज मृतकों के परिवार वालों ने शव को अस्पताल के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे यातायात निरीक्षक ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के वेलकप गांव निवासी सुरेश यादव ऊर्फ सबलू यादव पुत्र तेरस यादव बिल्ली क्रशर क्षेत्र में एक व्यक्ति के यहां टीपर चलाता था।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब दस बजे वह टीपर लेकर खदान की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक टीपर अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।
इसकी जानकारी पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल सुरेश को खाई से निकाला और जिला अस्पताल ले गए। यहां उसके परिवार वाले भी आ गए थे। जिला अस्पताल में लाने पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दौरान सुरेश के साथ आए कुछ लोग वहां से फरार हो गए। इससे गुस्साए परिवार वालों ने जिला अस्पताल के सामने ही शव को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
परिवार वाले खदान मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस भी फंस गई।
इसकी सूचना पाकर सीओ सच्चिदानंद, कोतवाल केडी यादव, यातायात निरीक्षक रामजी यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।