फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tippa Jharia picnic spot became desolate due to neglect

Sonebhadra News: अनदेखी से वीरान हो गया टिप्पा झरिया पिकनिक स्पॉट

Mon, 26 Jun 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tippa Jharia picnic spot became desolate due to neglect
अनपरा। बिछड़ी के हनुमान मंदिर व आसपास के जंगलों में बने टिप्पा झरिया पिकनिक स्पॉट अब वीरान पड़ा है। जंगलों के बीच बना बांध और झरना पर्यटकों को आकर्षित करता है, लेकिन आपराधिक घटनाओं के कारण इसे बंद कर दिया गया। कई बार इसे पर्यटक स्थल बनाने की मांग की गई, लेकिन अब यह पूरी तरह उजाड़ हो गया है।
विज्ञापन

यूपी और एमपी के बीच बिछड़ी में प्राचीन हनुमान जी का मंदिर है। यहां का प्राकृतिक दृश्य लोगों को आकर्षित करता है। मंदिर से कुछ दूर एनसीएल ने करीब 15 वर्ष पहले यहां छोटा बांध बनाया था और एनसीएल में पानी आपूर्ति के लिए डब्लूटीपी प्लांट लगाया था। इससे पानी फिल्टर होकर पूरे एनसीएल को जाता था। यहां लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने आने लगे। दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। लोगों की सुविधा के लिए एनसीएल ने कई शेड बनवाए और सुरक्षा के लिहाज से अपने कर्मचारियों की तैनाती की थी, लेकिन कुछ सालों बाद एनसीएल ने अपना डब्लूटीपी प्लांट शक्तिनगर में लगा लिया। अपने कर्मचारियों को भी यहां से हटा दिया। इसके बाद यहां कबाड़ियों का कब्जा हो गया। बांध के आसपास लगे लोहे व अन्य कीमती सामान कबाड़ी चुरा ले गए। अराजक तत्व हावी हो गए। सुरक्षा के लिहाज से टिप्पा झरिया जाने वाले रास्ते में मिट्टी डालकर प्रशासन ने बंद करा दिया। अब यह वीरान है, लेकिन दीपावली में लगने वाले सबसे बड़े मेले और नव वर्ष पर यहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। टिप्पा झरिया के आसपास के जंगलों में नदी किनारे लोग पिकनिक मनाते हैं, लेकिन बांध में ऊपर रेलिंग न होने और बांध की मरम्मत न होने से यह खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मंदिर और टिप्पा झरिया का सुंदरीकरण करने और इसे पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed