फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tilak was in evening young man died in afternoon in sonbhadra

UP News: शाम को था तिलक, दोपहर में हो गई युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 29 Apr 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Apr 2023 06:48 PM IST
सार

 सोनभद्र के धूमा गांव निवासी अमरेश कुमार (26) का तिलकोत्सव आज शाम होना था।घर में तिलक समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी। दोपहर में एक हादसे में अमरेश की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tilak was in evening young man died in afternoon in sonbhadra
मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के धूमा गांव में शनिवार दोपहर कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार की शाम युवक का तिलकोत्सव होना था। इस घटना से तिलक की खुशियां मातम में बदल गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी चंद्रशेखर के बेटे अमरेश कुमार (26) की शादी क्षेत्र के एक गांव में तय थी। पांच मई को होने वाली शादी से पहले शनिवार को तिलकोत्सव का कार्यक्रम था।

विज्ञापन


घर में तिलक समारोह को लेकर तैयारी चल रही थी। नाते-रिश्तेदार भी आ चुके थे। इस बीच शनिवार की दोपहर पानी की आवश्यकता को देखते हुए अमरेश घर से कुछ दूर स्थित कुएं में लगे पंपसेट को चालू करने के लिए गया। पंपसेट को चालू करने के लिए कुएं से बाल्टी से पानी निकाल रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद परिजन और रिश्तेदार उसे कुएं से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिलक समारोह से कुछ घंटे पहले मातम छा गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मुख्तार-अफजाल अब जेल में: एक समय पूर्वांचल में थी अंसारी बंधुओं की तूती, अब पूरे परिवार पर शिकंजा

बजने थे मंगल गीत होने लगा मातम

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से तीन दिन पहले युवती की मौत से लोग सन्न रह गए। शादी से चार दिन पहले अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी और अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक मई को युवती की शादी होनी थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी की डोली सजाने की तैयारी में जुटे परिजन उसकी अर्थी उठने पर बेहाल नजर आए।

धनौरा गांव निवासी लालबहादुर की बेटी पूजा (20) की शादी म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक से तय थी। एक मई को बरात आनी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे थे। इस बीच बृहस्पतिवार की शाम को अचानक पूजा की तबीयत खराब हो गई। सिर चकराने और कान में तेज दर्द की शिकायत पर परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए। उपचार के बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका पूजा की दादी कबूतरी देवी ने बताया कि शनिवार को हल्दी-मंडप की रस्म होनी थी। पूजा की अचानक मौत से कुछ समझ नहीं आ रहा कि अब हम क्या करें।

ओबरा परियोजना के जेई का झाड़ियों के पास मिला शव

ओबरा तापीय परियोजना में कार्यरत जेई का शव संदिग्ध हाल में मिला है। वह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे और देर रात परियोजना के समीप इंदिरा नगर इलाके में मृत पाए गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना अंतर्गत बड़ा बागीचा तिराहा निवासी धनंजय (36) पुत्र गरीबदास ओबरा तापीय परियोजना में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे।

वह परियोजना परिसर स्थित आवास में रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े नौ बजे परियोजना के समीप इंदिरा नगर इलाके में लोगों ने झाड़ियों के समीप शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान धनंजय के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए है। एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पिता गरीबदास की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed