{"_id":"60abe2d28ebc3e38390a4b34","slug":"thumb-will-make-the-path-of-pension-easier-sonbhadra-news-vns5911625133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा आसान करेगा पेंशन की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठा आसान करेगा पेंशन की राह
विज्ञापन
नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब पेंशन के लिए परेशानी से नहीं जुझना होगा। नई व्यवस्था के तहत उनका जीवन प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इससे कई तरह की कठिनाईयों से निजात मिल जाएगी। कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एनसीएल भारत सरकार के जीवन प्रमाण पोर्टल पर पंजीकृत हो गई है। एनसीएल के प्रवक्ता रामविजय सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जीवन प्रमाण डिजिटल माध्यम से बन सकेगा। प्रमाण पत्र के लिए बायोमेट्रिक सेवा को सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके जीवनसाथी उपयोग कर सकेंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी जिन्हें कम से कम एक महीने के लिए पेंशन का भुगतान किया जा चुका है, वह अब अपने जीवन प्रमाण पत्र को जीवन प्रमाण आवेदन के माध्यम से निकटतम नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) या सुविधा संपन्न बैंकों में ऑनलाइन जमा करा सकेंगे। सीपीआरएमएसई, कोंट्रीब्यूटरी, पोस्ट रिटायरमेंट, मेडिकेयर स्कीम के लाभार्थियों के आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर से उनका प्रमाणीकरण करने के पश्चात आधार सक्षम बायोमेट्रिक डिवाइस द्वारा फिंगरप्रिंट लेकर जीवन प्रमाण पत्र आसानी उपलब्ध करा देगा। इससे कागज रहित प्रक्रिया व वक्त से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में आसानी हो जाएगी।
अब तक पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति के बाद बैंक व डाकघरों जैसी अधिकृत पेंशन संवितरण एजेंसियों के सामने स्वत: उपस्थित होना होता है या फिर उस कंपनी या प्राधिकरण द्वारा जारी किया गया जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करना होता है। इसके बाद ही उनकी पेंशन उनके खाते में आती है। यह विशेष रूप से वृद्ध और बीमार पेंशन भोगियों के लिए बहुत कठिनाई और अनावश्यक असुविधा का कारण बनता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।