{"_id":"60f066228ebc3e22246ae484","slug":"thug-turned-out-kiosk-operator-sonbhadra-news-vns600628870","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग निकला कियोस्क संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग निकला कियोस्क संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग निकला कियोस्क संचालक
- डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट से निकाली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
शक्तिनगर। सिंगरौली (मप्र) में पुलिस ने बृहस्पतिवार फर्जीवाड़े के एक मामले में कियोस्क संचालक की बाइक समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व डिवाइस जब्त कर लिया। संचालक ने एक महिला के खाते से डुप्लीकेट फिंगर प्रिंट के जरिये एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिया था। गिरफ्तारी मोरवा पुलिस ने की।
मोरवा के नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आयुष्मान कार्ड बनाने के बहाने लोगों का डुप्लीकेट फिंगर स्क्रीन बनाकर उनके खाते से पैसों की ठगी करता था। बीते एक जुलाई को मढ़ौली निवासी बसंती बसोर ने मोरवा थाने में तहरीर दी कि उसे जमीन विस्थापन के एवज में बतौर मुआवजा एक लाख 60 हजार खाते में दिया गया था। जिसे अज्ञात आरोपी ने निकाल लिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन पर मोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक बैढन कोतवाली के ग्राम मझौली तियरा निवासी देवी दयाल बसोर कियोस्क संचालक है। वह घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी करता है। उसी ने महिला को धोखे में रखकर पैसे का ठगी की है। फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस जांच की सूचना मिलते ही आरोपी संचालक क्षेत्र से फरार हो गया। छानबीन में पता चला कि वह दिल्ली में बैठा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे दिल्ली से लाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने खाते से पैसे निकालने की बात कबूल की। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि उसने करीब दो दर्जन लोगों के डुप्लीकेट थंब स्क्रीन बनाकर उनके खातों से भी पैसे निकाले हैं। बुजुर्ग महिला के पैसे से आरोपी ने नई पल्सर गाड़ी भी ले ली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।