फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three youths were killed in an accident in Sonbhadra, created chaos

सोनभद्र में सड़क दुर्घंटना में तीन युवकों की मौत, मचा कोहराम

Sun, 20 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three youths were killed in an accident in Sonbhadra, created chaos
चोपन। बग्घानाला के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों ही ट्रक चालक थे। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उधर हादसे के बाद बाइक में टक्कर मारने वाला चालक मयवाहन फरार हो गया।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे बग्घानाला के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला की तरफ से चोपन की ओर जा रही एक बाइक में विपरीत दिशा से जा रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव निवासी विनोद (28) और सलखन निवासी राजकुमार (35) ने दम तोड़ दिया। जबकि पन्नूगंज के भरसही निवासी रमाकांत पाठक (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने मौके पर पहुंच कर घायल को सीएचसी चोपन भेजने के साथ ही शवों को पीएम के लिए भेजा। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टर ने घायल की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रविवार को इलाज के दौरान रमाकांत ने भी दम तोड़ दिया। उधर घटना जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और संबंधित अस्पताल पहुंच गए। दोपहर बाद शवों का पीएम हुआ। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया शवों को घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
चोपन। थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे से लोगों की रूह कांप जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग का निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी ने दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया है। ओवरब्रिज या पुलिया के नीचे रोशनी की व्यवस्था तक नहीं कराई है। इस नाते अक्सर हादसे हो रहे हैं। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं रहती है। स्पीड ब्रेकर तक नहीं बनाया गया है। नशे की हालत और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बबूल, सोनू, राजन, दिेनेश आदि ने डीएम और एसपी से सड़क हादसों पर रोक लगाने की दिशा में ठोस पहल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोपन। क्षेत्र में शनिवार को कई दुर्घटनाएं हुई। सुबह सोन नदी में बने पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी घटना दोपहर में अग्रवाल मार्केट के समीप हुई। यहां ट्रैक्टर व कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार चालक घायल हो गया। वहीं देर रात बग्घानाला के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे तीनों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed