{"_id":"673cc8aa3f218c8dce041503","slug":"three-trucks-collide-while-trying-to-overtake-driver-dead-driver-serious-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-120643-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ओवरटेक की कोशिश में भिड़े तीन ट्रक, खलासी की मौत, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ओवरटेक की कोशिश में भिड़े तीन ट्रक, खलासी की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के वन देवी मंदिर के समीप सोमवार की देर रात सड़क हादसे में एक ट्रक के खलासी की मौत हो गई। ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी ट्रक चालक जुबैर खान अपने ही गांव के खलासी मुजाहिद शेख के साथ कोयला लेकर अनपरा से रेणुकूट की तरफ आ रहा था।
वन देवी मंदिर से ऊपर एक राखड़ लदा ट्रक खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था। रात करीब 12 बजे ओवरटेक करने के दौरान कोयला लदे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।
इसी बीच पीछे से आ रहे राखड़ लदे एक अन्य ट्रक की भी टक्कर हो गई। इस हादसे में बीच में मौजूद ट्रक के चालक जुबैर और खलासी मुजाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने गैस कटर की मदद से ट्रक में फंसे चालक-खलासी को बाहर निकलवाया। उन्हें हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुजाहिद को मृत घोषित कर दिया।
ट्रक चालक जुबैर का इलाज चल रहा हैl वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस पूरी रात जाम हटाने की कोशिश में लगी रही। सड़क पर राख और कोयला बिखर जाने से वाहनों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी।
रात 12 से लगा जाम मंगलवार को शाम चार बजे तक जारी रहा। पुलिस जेसीबी के माध्यम से राख को हटाकर वाहनों को किनारे करने में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है। चालक का उपचार कराया जा रहा है।