{"_id":"5f1873698ebc3e637c64d909","slug":"three-to-four-feet-pits-have-been-built-at-duddhi-vindamganj-sonbhadra-news-vns5373233147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुद्धी-विंढमगंज पर बन गए हैं तीन से चार फीट गड्ढे, चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुद्धी-विंढमगंज पर बन गए हैं तीन से चार फीट गड्ढे, चलना मुश्किल
विज्ञापन
दुद्धी विंढमगंज क्षतिग्रस्त मार्ग पर ब्रस्ट टायर को बदलता खलासी
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर करीब तीन से चार फीट दूरी तक गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। मार्ग पर अक्सर ट्रकों का टायर फट जाने से जाम लग जाता है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जानलेवा गड्ढों में हिचकोले भरते वाहन सरकार के गड्ढा मुक्त सड़क अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग में सड़क पर बिखरे सोलिंग एवं गिट्टियों की वजह से आए दिन टायरों के फटने से लंबा जाम लग रहा है। टायरों से छिटकी गिट्टियां एवं सोलिंग बंदूक से छूटी गोली के समान होती हैं। इससे घायल होने वाले लोग हफ्तों परेशान रहते हैं।
रींवा-रांची नेशनल हाईवे पर स्थित झारखंड से जुड़ने वाले इस मार्ग पर यातायात नियमों का पालन करना काफी मुश्किल हो जाता है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढो में बरसात का पानी भरने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से सड़क की पटरियां भी बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी हैं। सड़क की दुर्दशा से व्यथित क्षेत्र के लोगों ने मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
---------
मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पिछले चार महीने में सड़क में केवल गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। राहगीर आए दिन गिरकर घायल होते हैं। - नंदलाल श्रीवास्तव
विज्ञापन
मार्ग की खस्ताहाल स्थिति से राहगीरों सहित रहवासियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने से उड़ रही धूल दम घोट रही है। - धीरज कुमार
बड़े वाहनों के टायर से छिटकी गिट्टियां इतने वेग से निकलती हैं कि उससे घायल लोगों को इस दर्द से उबरने में हफ्तों लग जाते हैं। वहीं जाम की भी समस्या रहती है। - शंभूनाथ गुप्ता
गड्ढा युक्त मार्ग पर सड़क ढूंढते हुए वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर पाते। फंसे वाहनों से आगे निकलने के चक्कर में कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। - अधिवक्ता राकेश तिवारी
खराब सड़क की वजह से गाड़ियों के टायर आए दिन फटते रहते हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से बाइक सवार गिर रहे हैं। वहीं कल पुर्जे भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। - मनोज चौबे
गड्ढामुक्त सड़क करने का वादा करने वाली सरकार के लिए यह मार्ग उनके अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। - रामनरेश सिंह