फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three teachers and two instructors found absent in BSA inspection

बीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक और दो अनुदेशक

Mon, 18 Jul 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
Three teachers and two instructors found absent in BSA inspection
बीएसए हरिवंश कुमार ने सोमवार को चोपन ब्लाक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षक और दो अनुदेशक बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। बीएसए ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएस ने विकास खण्ड चोपन के प्राथमिक विद्यालय डुबटिया, गौरघट्टी, करियावा, जुगैल, जुगैल खास पूर्वी, परसिधहिया, थर्री, पुसरेव, सलैयापान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जुगैल का आकस्मिक निरीक्षण किया। बीएसए ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित रजिस्टर, साफ-सफाई आदि की जांच की। बच्चों से शिक्षा आदि के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान कई शिक्षक और अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बेसिक शिक्षाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय डुबटिया, महेंद्र वर्मा प्राथमिक विद्यालय पुसरेव, सुरेंद्र कुमार प्राथमिक विद्यालय सलैयापन, अनुदेशक सतीश यादव, शीला देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय एक दिन का वेतन/मानदेय अवरुद्ध करते हुए संबंधित से तत्संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने कहा कि आकस्मिक स्कूलों का निरीक्षण कर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed