{"_id":"60968019b697347fb413ba56","slug":"three-sisters-died-droned-in-pond-near-sonbhadra-distt-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र के पास दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से सगी बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र के पास दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से सगी बहनों की मौत, घर में मचा कोहराम
Sat, 08 May 2021 05:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पास एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थिति बरहपान गांव में शनिवार की दोपहर बाद तालाब में डूबकर तीन सगी बहनों की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल सोनभद्र जिले के बीजपुर इलाके से महज दस किलोमीटर की दूरी पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में स्थित बरहपान गांव में कुछ दिन पहले सरकारी तालाब की खुदाई कराई गई थी। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश की वजह से तालाब में काफी पानी जमा हो गया था। शनिवार को उसी गांव के अशोक गुर्जर की तीन बेटियां आंचल(12), अर्पिता(10) व अंकिता(8) खेलते समय घर के कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंच गईं।
विज्ञापन
इसके बाद क्या और हुआ यह किसी ने नहीं देखा। दोपहर तक जब तीनों बेटियां नहीं दिखीं तो खोज शुरू हुई। करीब एक बजे तीनों का शव उतराया हुआ तालाब में मिला। बैढ़न कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन