फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three real sisters died due to drowning in the pond, went away from home while playing, found dead body during search in sonebhadra

तालाब में डूबने से तीन की मौत, खेलते समय गईं थीं घर से दूर , खोजने के दौरान उतराया मिला श

Sat, 08 May 2021 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 06:31 PM IST
सार

जिले से सटे एमपी के सिंगरौली जिले में हुई घटना 

विज्ञापन
Three real sisters died due to drowning in the pond, went away from home while playing, found dead body during search in sonebhadra
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सोनभद्र जिले के बीजपुर व शक्तिनगर इलाके से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित बरहपान गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । 

विज्ञापन


सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र में स्थित बहरपान गांव में कुछ ही दिन पहले सरकारी तालाब की खोदाई कराई गई थी। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश से तालाब में काफी पानी जमा हो गया था। गांव के रहने वाले अशोक गुर्जर की तीन बेटियां आंचल (12), अर्पिता (10) व अंकिता (08) शनिवार को खेलते-खेलते घर के कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास पहुंच गईं।
विज्ञापन


इसके बाद क्या और कैसे हुआ यह किसी को पता नहीं चला। दोपहर एक बजे तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोग खोजने लगे। इसी दौरान किसी ने घर से कुछ दूरी पर स्थिति तालाब में उतराया हुआ शव देखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बैढ़न कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। उधर, हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। घटनास्थल पर पहुंचे अशोक तीनों बेटियों का शव देखकर अचेत हो गए। लोगों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। अशोक को कुल पांच संतान थीं। बड़ा बेटा और छोटा बेटा है। बीच में तीन पुत्रियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed