{"_id":"6803edc272842f07fb0fef6a","slug":"three-people-including-two-teenagers-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-truck-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127149-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो किशोर समेत तीन की मौत
विज्ञापन
चोपन थाने के पटवध गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक की चपेट में आने से दो किशोर और एक युवक की मौत हो गई। तीनों बाइक से एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलछ गांव निवासी लक्ष्मण (20) पुत्र विश्वनाथ गोंड, पड़ोस के छोटू गोंड (15) पुत्र महेंद्र गोंड और चंद्रशेखर (16) पुत्र लल्लू गोंड एक शादी समारोह में शामिल होने कोटा गांव जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पहुंचते ही पटवध गांव के पास बेकाबू ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया।
टक्कर से वे सड़क पर दूर छिटककर जा गिरे। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
चोपन एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन लेकर चालक फरार हो गया है। उसकी पहचान कराई जा रही है। मृतकों के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पटवध में आए दिन हो रहे हादसे, सुरक्षा के इंतजाम नहीं
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पटवध में आए दिन हादसे हो रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार घुमावदार सड़क पर हादसे का कारण बन रही है। बावजूद यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। दुर्घटना बहुल क्षेत्र होने के बाद भी इसे ब्लैक स्पॉट के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है। इसके चलते यहां सुरक्षात्मक कार्य भी नहीं हो पाए हैं। यहां न तो पर्याप्त संकेतक, कैट आई लगे हैं और न ही कोई अन्य व्यवस्था है। इसके चलते राहगीरों की जान खतरे में है।