फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three people died in road accidents

जिले में सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

Wed, 31 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 31 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात वाहन से सड़क पार कर रहे राजकुमार (30) पुत्र राम आशीष निवासी भथुआ थाना विश्रामपुर पलामू झारखंड की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर खून से लथपथ शव होने की वजह से कुछ देर के लिए वनवे हो गया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के जेब से मिले आईडी कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दी। दूसरी घटना लोढ़ी गांव के पास हुई। अज्ञात वाहन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार शुरू होने के दौरान राजेंद्र पांडेय (25) पुत्र नागेंद्र निवासी बुड़हर की मौत हो गर्ई। तीसरी घटना करमा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव के समीप घटी। यहां भी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से जवाहिर पुत्र शंकर निवासी बिसहार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जवाहिर ने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसे में लोग  काल की गाल में समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed