फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three pairs of trains canceled, 8 routes changed

Sonebhadra News: तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द, 8 के मार्ग बदले

Sun, 29 Sep 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains canceled, 8 routes changed
जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन-सिंगरौली रेलखंड के जोबा एवं मड़वास ग्राम स्टेशनों पर एनआई कार्य के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। साथ ही चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
विज्ञापन

धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक, 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस 29 सिंतबर से आठ अक्तूबर तक, 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 सितंबर से पांच अक्तूबर तक, 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस एक से आठ अक्तूबर तक, 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक, 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस 30 सितंबर से सात अक्तूबर तक रद रहेगी। वहीं परिवर्तित मार्ग से कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-सोननगर -गढ़वा रोड के रास्ते चार जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। 30 सितंबर को मदार जंक्शन से खुलने वाली 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस, तीन अक्तूबर को कोलकाता से खुलने वाली 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस, 29 सितंबर व छह अक्तूबर को अजमेर से खुलने वाली 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस, चार अक्तूबर को संतरागाछी से खुलने वाली 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस, 30 सितंबर को हावड़ा से खुलने वाली 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, दो अक्तूबर को भोपाल से खुलने वाली 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस, दो अक्तूबर को अहमदाबाद से खुलने वाली 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस, 28 सितंबर एवं पांच अक्तूबर को कोलकाता से खुलने वाली 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गुजारी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed