फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three lakh people will do yoga together in Sonbhadra today

सोनभद्र में आज एक साथ योग करेंगे तीन लाख लोग

Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people will do yoga together in Sonbhadra today
राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी में योग करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को तीन लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय के अलावा सभी तहसील और ब्लाक स्तर पर वृहद कार्यक्रम होगा। गांव-गांव में कैंप लगाए जाएंगे। योग दिवस की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम भी जिले में पहुंच गए। वह तियरा स्टेडियम में योग शिविर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

योग दिवस को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। अमृत योग सप्ताह के तहत रोजाना जगह-जगह शिविर लगाकर योगाभ्यास कराया गया है ताकि मुख्य कार्यक्रम में योग करने के दौरान कोई चूक न रह जाए। जिले के हर गांव-गांव में योग शिविर लगाने का लक्ष्य है। इसमें करीब तीन लाख लोगों की सहभागिता की योजना तैयार की गई है। मुख्य कार्यक्रम तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में होगा। यहां अफसरों, जनप्रतिनिधियों के साथ करीब दो हजार लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे। स्टेडियम में विशाल टेंट और पंडाल देर शाम तक तैयार कर दिया गया। जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह इसकी तैयारी में जुटे रहे। योग दिवस के कार्यक्रम प्रभारी और आयुष अधिकारी डॉ. राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि योग दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है। स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। जिले के तीन लाख से अधिक लोगों को योग कराने का लक्ष्य है। सुबह साढ़े छह बजे से कैंप आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed