फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including real brothers died due to the flow of OB of coal project

कोल परियोजना की ओबी के बहाव की चपेट में आने से सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Wed, 23 Jun 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Three including real brothers died due to the flow of OB of coal project
एनसीएल खड़िया के पास घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
एनसीएल खड़िया की कोयला परियोजना के ओबी (अधिभार) की चपेट में आने से बुधवार को दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे में उनका एक साथी भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। उसका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। गुस्साए लोगों ने कोल प्रबंधन को घटना का जिम्मेदार बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

हरदहवां रहवासी क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में एनसीएल खड़िया ने ओबी को डंप किया गया है। बुधवार दोपहर बस्ती के चार किशोर शौच के लिए उसी ओर गए थे। इसी दौरान हुई तेज बारिश के चलते बरसाती पानी संग ओबी का मलबा खिसकने लगा। चारों किशोर इसी बहाव की चपेट में आ गए। इसके चलते हरदहवां निवासी विश्वनाथ पटवा के पुत्र दीनानाथ (13) व विक्की (11), रामसिया के पुत्र राधेश्याम (13) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में अभिषेक (12) पुत्र पप्पू भी घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण घटना के लिए कोल प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए मृतक आश्रितों को मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रबंधन के अफसरों से उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed