फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including real brother arrested with two stolen bikes

Sonebhadra News: चोरी की दो बाइक के साथ सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three including real brother arrested with two stolen bikes
सोनभद्र। घोरावल पुलिस ने 48 घंटे के भीतर चोरी की दो बाइक के साथ तीन चोरों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महांव गांव निवासी लक्ष्मीकांत और सतद्वारी गांव निवासी रामाश्रय श्रावण मेले में दर्शन के लिए शिवद्वार आए थे। बैरियर के पास बाइक खड़ी कर दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर में गए। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर दोनों बाइकों को उड़ा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को सूचना मिलने पर दोनों बाइक स्वामियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। एएसपी कालू सिंह व सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने तीन संदिग्धों को चोरी की दो बाइक के साथ शिवद्वार-बर्दिया मार्ग पर आमडीह तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान आमडीह गांव निवासी रोहित पांडेय, भाई राहुल पांडेय और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के अंतर्गत गढ़वा थाना क्षेत्र के लमसरई गांव निवासी श्रीराम मिश्रा के रूप में हुई। तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed