{"_id":"64dd193d05450d534d0d2c64","slug":"three-including-child-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2322-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में बालक समेत तीन की मौत
विज्ञापन
ओबरा/रामगढ़/दुद्धी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ओबरा के खैरटिया में तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक ने जान गंवाई तो पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में बांस से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। दुद्धी में महिला को बेकाबू बोलेरो ने रौंद दिया।
चोपन थाना क्षेत्र के कनछ गांव निवासी गीता देवी पत्नी वीरेंद्र के मुताबिक उनका सात वर्षीय पुत्र मुकेश खैरटिया निवासी रिश्तेदार राम प्रताप के घर गया था। मंगलवार की दोपहर मुकेश रिश्तेदार के घर के सामने दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मुकेश को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को लोग चोपन सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने आरोपी चालक का पहचान करते हुए बताया कि स्कॉर्पियो को राहुल पुत्र फुल सागर निवासी खैरटिया बालू टोला चला रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल पर खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में सोमवार की रात हुई। पिथौरी गांव निवासी नितिन बियार (18) पुत्र रामप्रसाद बियार गांव के ही सूर्य प्रताप बियार (23) के साथ बाइक से नौगढ़ रोड की तरफ से आ रहे थे। भड़कना गांव के पास सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप के पास रखे बांस और ईंट पर अनियंत्रित होकर बाइक चढ़ गई। इससे दोनों युवक गिर गए। नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सूर्य प्रताप को 112 नंबर की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। नितिन दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक देर शाम दुद्धी से लीलासी की ओर तेज रफ्तार बोलेरो के सामने महुअरिया गांव के समीप अचानक एक महिला सामने आ गई। वाहन के तेज धक्के से महिला गिर पड़ी। बोलेरो उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।