फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three employees found Corona positive, Indian bank closed

तीन कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, इंडियन बैंक बंद

Mon, 10 May 2021 05:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Three employees found Corona positive, Indian bank closed
इंडियन बैंक के तीन कर्मचारी संक्रमित
विज्ञापन

बैंक के साथ एटीएम बंद होने से बढ़ी परेशानी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित इंडियन बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सोमवार को बैंक बंद कर दिया गया। बैंक के साथ एटीएम बंद होने से ग्राहकों को परेशानी हुई।

इंडियन बैंक के तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद बैंक परिसर को सैनिटाइज कराया गया। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक रविकांत कुमार ने बताया कि बीते दिनों बैंक के समस्त कर्मचारियों का कोविड 19 जांच के लिए सैंपल लिया गया था, इसमें बैंक कर्मचारी दुर्गेश कुमार सिंह, निशांत और अभिजित कुमार की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। इसके चलते सोमवार को बैंक को बंद किया गया। बैंक बंद कराने के पहले रूपेश कुमार प्रजापति ने बैंक के अंदर व बाहर सैनिटाइज कराने के बाद बैंक को बंद किया गया। शाखा प्रबंधक का कहना है कि बैंक में कुल पांच कर्मचारी है। तीन कर्मचारी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले है। मंगलवार को यदि दोनों कर्मचारी आते हैं तो बैंक खोला जाएगा। अन्यथा बंद रहेगा। वहीं दीनदयाल, श्रीनिवास आदि एटीएम उपभोक्ताओं का कहना है कि इंडियन बैंक के साथ एटीएम भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरा एटीएम नहीं है। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक है, लेकिन उसका एटीएम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed