फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three deliveries took place in the light of mobile torch in CHC Babhani

सीएचसी बभनी में मोबाइल टार्च की रोशनी में हुए तीन प्रसव

Fri, 03 Sep 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Three deliveries took place in the light of mobile torch in CHC Babhani
उपचार के अभाव में मरीज की तड़पकर मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि सीएचसी में एक और लापरवाही उजागर हुई है। बृहस्पतिवार की रात ही यहां मोबाइल टार्च की रोशन में तीन प्रसव कराए गए। अस्पताल में बिजली गुल होने की दिशा में जनरेटर चलाने की बजाय डॉक्टरों ने टार्च से ही प्रसव करा दिया। संयोग रहा कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य महकमे की इस लापरवाही से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सीएचसी में बिजली का कनेक्शन है। इसके अलावा 20 किलो वाट का सोलर प्लांट लगा हुआ है। आपात स्थिति में जनरेटर चलाने की भी व्यवस्था है। बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा से कराहती तीन गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया गया। इसमें करकच्छी निवासी सरिता, सेवडीटोला निवासी रामकुमारी और चपकी निवासी कौशल्या शामिल रही। प्रसव के दौरान कर्मचारियों ने लाइट न होने पर जनरेटर चलाने की बजाय मोबाइल टार्च की रोशनी में ही प्रसव करा दिया। स्टाफ नर्स सिन्नी ने बताया कि बिजली न होने के कारण दर्द से कराहती महिलाओं का मोबाइल टार्च जलाकर प्रसव कराना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत एसीएमओ डॉ. आरजी यादव से भी की है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल ने बताया कि बिजली कटौती होने पर सोलर प्लांट की सुविधा है। कभी-कभी सोलर लाइट चार्ज न होने पर दिक्कत होती है। इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed