{"_id":"60f3167c8ebc3e7328277e60","slug":"three-candidates-nominated-for-the-post-of-president-sonbhadra-news-vns601015861","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार संघ चुनाव दुद्धी को लेकर अधिवक्ताओं में काफी गहमा-गहमी के बीच नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह कुशवाहा, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, शिव शंकर प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सचिव पद पर ज्ञानी प्रसाद और महेंद्र जायसवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
उपाध्यक्ष पद पर अरविंद यादव, सह सचिव प्रकाशन के पद पर जवाहर लाल गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदा और नामंकन दाखिल किया। वहीं रामेश्वर राव ने सचिव पद पर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण यादव ने नामांन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के पद पर अवधेश प्रसाद शुक्ला और कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल के पद पर संतोष कुमार ओझा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी विष्णु कांत तिवारी ने बताया कि 19 जुलाई को नामांकन वापसी पर जांच होगा। नामांकन के साथ ही उम्मीदवार मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने को प्रसार प्रचार में जुट गए है। सिविल बार संघ के लिए 24 जुलाई को मतदान होगा। 27 जुलाई को नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।