फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three bus stations will be built in the district on the PPP model.

Sonebhadra News: जिले में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे तीन बस अड्डे

Sat, 18 Oct 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three bus stations will be built in the district on the PPP model.
सोनभद्र। जिले में रॉबर्ट्सगंज स्थित रोडवेज बस स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। बस स्टेशन के भवन को ढहाकर पीपीपी मॉडल पर इसका विकास कराया जाएगा। चुर्क और ओबरा नगर में भी इसी तर्ज पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में नया रोडवेज बस स्टेशन भवन बना है। इसके निर्माण पर करीब 3.49 करोड़ रुपये की लागत आई थी। अब रोडवेज बस स्टेशन रॉबर्ट्सगंज को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किए जाने के लिए छह साल पुराने भवन को गिराया जाएगा। इसके स्थान पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय से पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशन निर्माण कराए जाने की कवायद भी शुरू भी कर दी गई है। अधिकारियों की मानें तो रॉबर्ट्सगंज में पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही चुर्क नगर पंचायत और ओबरा नगर पंचायत में निगम की जमीन पर पीपीपी मॉडल पर रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य कराने की प्रक्रिया चल रही है। चुर्क में स्टेशन निर्माण के लिए शासन में पत्राचार किया गया है। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी और निगम का आय भी बढ़ेगी।
---
बस स्टेशनों पर ये सुविधाएं मिलेंगी
पीपीपी मॉडल पर बनने वाले रोडवेज बस स्टेशन में बस संचालन के अलावा रिटेल, आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, वेटिंग रूम, लिफ्ट, एस्केलेटर सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इसके पीछे शासन की मंशा है कि यात्रियों को हवाई अड्डों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

---
वर्जन:
रॉबर्ट्सगंज, चुर्क और ओबरा में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन का निर्माण होना है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में रॉबर्ट्सगंज और चुर्क में बस अड्डा बनेगा। ओबरा में निगम की जमीन खाली होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। - विश्राम सिंह, एआरएम- सोनभद्र डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed