फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested with Ganja, Bolero seized

Sonebhadra News: गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

Sun, 21 May 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with Ganja, Bolero seized
शक्तिनगर। पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से साढ़े तीन किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही एक बोलेरो को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीना शशिभूषण ने मुखबिर की सूचना पर सुबह साढ़े पांच बजे बीना शनिदेव मंदिर के पास से एक बोलेरो को पकड़ा। बोलेरो के अंदर सीट के नीचे प्लास्टिक के छोटी बोरी में दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में कमलेश साह व अजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह शक्तिनगर के उप निरीक्षक विष्णु दत्त राय ने सुबह करीब सवा छह बजे एनसीएल खड़िया खदान के पास से संजय भारती उर्फ गुड्डू को एक किलो 150 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में केस पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed