फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three arrested with eight stolen bikes

आठ चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with eight stolen bikes
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास शनिवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापे की कार्रवाई कर पुलिस ने चोरी की छह और बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए चोरों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी रविवार को सदर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अमरेेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में दो पहिया वाहन चोरी करने वाले संगठित अपराधियों को पकड़ने के लिए एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह के प्रर्यवेक्षण और सिटी सीओ राजकुमार तिवारी के निर्देशन में टीमें गठित की गई है। रविवार की रात राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास घेराबंदी कर कोतवाल अविनाश चंद्र सिन्हा, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह, एसओजी प्रभारी अमित तिवारी और कस्बा चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने दो बाइक से जा रहे तीन लोगों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछाकर उन्हें कर पकड़ा। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की छह और बाइक बरामद की गई। कहा कि पकड़े गए अधवार गांव निवासी आनंद पांडेय, बेलौड़ी निवासी सत्यम और कुसरट गांव निवासी रामललित ने कई वाहनों के नंबर प्लेट बदलने की भी कोशिश की थी। पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि वे चोरी की गई बाइकों को बेचने की बजाय सामान क्रय करने के बाद दुुकनों पर छोड़ देते थे। दुकानदारों से कहते थे कि सामान लेने के लिए रुपये लाना भूल गए, रुपये लेकर आएंगे तो बाइक लेकर जाएंगे। लेकिन दोबारा दुकान पर जाते नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed