फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three along with couple beaten in old matter

पुरानी रंजिश को लेकर दंपती समेत तीन को पीटा

Tue, 19 May 2020 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
three along with couple beaten in old matter
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में पिछले दिनों एक किशोर की हुई संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। गांव के कुछ लोगों ने इस घटना के लिए एक परिवार को जिम्मेदार मानते हुए उन पर हमला कर दिया। इसमें दंपती समेत तीन घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हमलावरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव के रामनिरंजन मिश्रा के घर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे रामनिरंजन, उनकी पत्नी सरस्वती मिश्रा और उनका बेटा अनिल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना पुलिस, पन्नूगंज थाना पुलिस और सरइगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भिजवाया। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात है। रायपुर थानाध्यक्ष कमलेश पाल का कहना है कि पिछले दिनों मनीष पुत्र भरत विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत हो गई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि मनीष की मौत में इसी परिवार का हाथ था। मनीष के परिवार वाले राम निरंजन मिश्रा के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मनीष के पिता ने पिछले दिनों रायपुर थाने को तहरीर दी थी, जिसमें अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। उस तहरीर में किसी का नाम नहीं दिया गया था। कहा कि घायलों की ओर से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed