फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   This time there will be less two groups in the parade, a glimpse of modernity of police will be seen

Sonebhadra News: इस बार परेड में कम होंगी दो टोलियां, दिखेगी पुलिस के आधुनिकता की झलक

Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
This time there will be less two groups in the parade, a glimpse of modernity of police will be seen
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली परेड की तैयारियां जोरों पर है। इस बार परेड के कमांडर सीओ पिपरी अमित कुमार होंगे। उनके नेतृत्व में निकलने वाली परेड के रिहर्सल में अलग-अलग टुकड़ियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर इस बार गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने में महकमा जुटा है। परेड में भाग लेने वाली पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों के स्काउट व एनसीसी की टुकड़ियां प्रतिदिन पुलिस लाइन मैदान में अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूलों की सांस्कृतिक टीमें रिहर्सल कर रही है। लगातार दूसरी बार पिपरी सीओ अमित कुमार को मुख्य परेड कमांडर बनाया गया है। परेड के द्वितीय कमांडर कांशीराम चौकी प्रभारी बृजेश दुबे होंगे। तृतीय कमांडर एसआई योगेंद्र यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त कुछ छह टोली परेड में शामिल होंगी। महिला टोली की कमांडर थानाध्यक्ष सविता सरोज होंगी। कुंभ मेले में फोर्स जाने के कारण इस बार परेड में दो टोलियां कम होंगी। इन दिनों परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल अंतिम चरण में है।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चे देशभक्ति और जिले की लोक संस्कृति पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगे। इस मौके पर पुलिस की आधुनिकता और संसाधनों की छलक भी देखने को मिलेगी। परेड में चीता मोबाइल, पीआरबी का बाइक और चार पहिया वाहन का दस्ता, फोरेंसिक टीम का वाहन, बुलेट प्रूफ जिप्सी, एंटी माइंस टैंक, फायर सर्विस सहित अन्य वाहनों की झलक दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed