फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   This time seven thousand candidates will increase in the UP board examination

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में बढ़ेंगे सात हजार परीक्षार्थी

Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
This time seven thousand candidates will increase in the UP board examination
आठवीं और दसवीं पास करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी के नामांकन के लिए चलाए गए अभियान का असर जिले में दिखने लगा है। माध्यमिक विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई है। पिछली बार बोर्ड परीक्षा के लिए 42,600 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इस बार उनकी संख्या 49,945 तक पहुंच गई है। इसमें भी छात्राओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

अति पिछड़े जिले में संसाधनों के अभाव से प्रति वर्ष हजारों बच्चे पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर काम धंधा में लग जाते हैं। इससे उन्हें उच्च शिक्षित करने के अभियान पर ब्रेक लग जाता है। पिछले वर्षों में ड्राप आउट बच्चों की बड़ी संख्या देखते हुए शासन ने आठवीं और दसवीं पास करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
विज्ञापन

इसके अच्छे परिणाम बढ़ी संख्या के रूप में दिखने लगा है। वर्ष 2021-22 में यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिले के माध्यमिक स्कूलों में हाईस्कूल-इंटर में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 42600 थी। वर्ष 2022-23 की परीक्षा के लिए करीब 49945 परीक्षार्थी (9वीं व 11वीं में पंजीकरण के अनुसार) होंगे। पिछले साल कक्षा नौ में करीब 28754 छात्र थे, जो इस बार दसवीं में हैं। इनमें 14418 बालक व 14336 बालिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 11वीं में बीते साल 21191 ने पंजीकरण कराया था। इसमें 10634 बालक व 10557 बालिका हैं। वर्ष 2023-24 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया पर गौर करें तो इस बार कक्षा नौंवी में 29891 बच्चों ने दाखिला लिया है। इसमें 14937 बालक व 14954 बालिका हैं। वहीं 11वीं में इस बार 19298 में 9482 बालक व 9816 बालिका हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया अभी 10 अक्तूबर तक चलनी है।

कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए शिक्षकों के सहयोग से विशेष रूप से अभियान चलाया गया। इस कारण अबकी नामांकन काफी बढ़ा है। अभिभावकों का भी अच्छा सहयोग रहा। आगे भी सभी के सहयोग से शिक्षा के ग्राफ को बढ़ाने के निरंतर प्रयास होगा। - राजेंद्र कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed