फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   This time, beyond 70, choose a good government

Sonebhadra News: अबकी बार, 70 के पार, चुनें अच्छी सरकार

Wed, 10 May 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
This time, beyond 70, choose a good government
सोनभद्र। चलिए उठिए और तैयार हो जाइए। नगर के पांच वर्षों के भविष्य का फैसला आज आपके हाथ में है। निकाय चुनाव में दिया गया एक वोट आपको अपने नगर के लिए अच्छी सरकार देगा। ऐसी सरकार जो आपको बेहतर सुविधाएं देगी। बिजली, पानी, सफाई, जलनिकासी जैसे सवालों को हल करेगी। पिछली बार भी आपने अच्छा उत्साह दिखाया था।
विज्ञापन

जिले के कई नगरों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, लेकिन कुछ निकाय फर्स्ट डिविजन भी पास नहीं हो पाए थे। इसके चलते जिले का कुल मतदान प्रतिशत 64 तक ही पहुंच पाया था। इस बार थोड़ा और जोर लगाना है। मतदान प्रतिशत 70 के पार ले जाना है। इस लक्ष्य के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। युवाओं, बुजुर्गों के साथ महिलाओं को भी घर से बाहर निकालकर बूथ तक ले जाना होगा। प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सहूलियत के लिए बूथों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं, बस हमें अपनी जागरुकता दिखाने की जरूरत है। इसलिए आज छुट्टी मत मनाइए। सबसे पहले वोट देने जाइए। (ब्यूरो)II
विज्ञापन

Iपिछले चुनाव में निकायवार मतदान की स्थिति निकाय: मतदान प्रतिशत घोरावल: 77.25 रेणुकूट: 73.01 दुद्धी: 71.83 पिपरी: 68.96 चुर्क: 66.59 सोनभद्र: 57.38 चोपन: 54.03 ओबरा: 42.89 कुल: 63.99I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iमतदान हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अधिकार है। इसके उपयोग से हम अच्छे लोगों को चयन कर सकते हैं। पूरी जिम्मेदारी से और अच्छी तरह सोच-समझकर इस महापर्व में हिस्सा लें। मतदान जरूर करें। - अजीत जायसवाल, अध्यक्ष लायंस क्लब।I
Iएक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए हमें अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इस दिन छुट्टी मनाने की बजाय घर से निकलकर अपने बूथ पर जाएं और मनपसंद प्रत्याशी को वोट करें। - बीके सुमन, संचालक, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि।I
Iअपने नगर के लिए योग्य प्रत्याशी का चयन करना है तो मतदान करना होगा। अपने वोट की ताकत को पहचानिए और इस्तेमाल करिए। एक बार चूकने के बाद दोबारा पांच साल तक बस इंतजार करना होगा। - डॉ. बी. सिंह, सेवानिवृत्त चिकित्सक व प्रबंध निदेशक सांई हास्पिटल।I

Iमतदान करने में कोई भी पीछे न रहे। एक-एक वोट से जीत-हार होती है। अगर आप वोट नहीं दे रहे तो चुनी हुई सरकार से सवाल का अधिकार भी खो देते हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य मतदान करें। - डॉ. अर्जुनदास केसरवानी, वरिष्ठ साहित्यकार।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed