फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Third student injured in road accident also died

सड़क हादसे में घायल तीसरे छात्र की भी मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Third student injured in road accident also died
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान के पास शुक्रवार दोपहर बाद मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बता दें कि शुक्रवार को डीएवी अनपरा के तीन छात्र घर से स्कूल के लिये निकले थे, पर स्कूल न जाकर स्कूटी से रेणुकूट घूमने के लिए चले गए थे। वापस आते समय बैरपान के पास उनकी स्कूटी की टक्कर राख ढोने वाले वाहन बलकर से हो गई। इससे दसवीं के छात्र निखिल गुप्ता व राकेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ध्रुव शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वाले आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है कि ध्रुव की भी रास्ते में ही मौत हो गई। अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लालटावर निवासी अमित कुमार गुप्ता पुत्र श्रीराम प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर बलकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। घटना से दूसरे दिन भी क्षेत्र व विद्यालय परिवार में शोक व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed