फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves searched the closed house of the electrician

बिजली मिस्त्री के बंद मकान को चोरों ने खंगाला

Wed, 17 Nov 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched the closed house of the electrician
घोरावल नगर के वार्ड नंबर एक दलित बस्ती में मंगलवार की रात चोरों ने एक बिजली मिस्त्री के बंद मकान को खंगाल दिया। चोरों ने आभूषण और बर्तन पर हाथ साफ किया। इसके बाद घर में आग लगाकर फरार हो गए। अगलगी से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत घोरावल के वार्ड नंबर एक में बने सरकारी कालोनी में रहने वाले चंद्रजीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ तीन दिन से धान काटने सेमरा गांव गया था। घर पर सिर्फ दो छोटे बच्चे थे जो मंगलवार रात पड़ोसी के घर में सोए हुए थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे घर से धुआं उठने पर आसपास के लोगों ने परिजनों व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड व पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। परिजनों ने बताया कि छत के रास्ते चोर घर में घुसे और कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण, बर्तन, सिलाई चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने घर में आग लगा दी। आग लगने से रिपेयरिंग के लिए रखे ग्राहकों के कई टेलीविजन, पंखे, सिलाई मशीन, अनाज, कपड़े जलकर नष्ट हो गए। परिजनों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पीड़ित चंद्रजीत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed