फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves broke into a closed house and stole cash and jewellery from the locker

Sonebhadra News: बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर, लॉकर से नकदी-जेवरात उड़ाए

Fri, 29 Aug 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a closed house and stole cash and jewellery from the locker
दुद्धी। रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार और मरकरी चट्टी पर आधी रात में चोर गिरोह के लाखों का माल उड़ाने की गुत्थी सुलझी ही नहीं थी कि अब दुद्धी में भी वैसी ही घटना हुई है।
विज्ञापन

पांच-छह की संख्या में चोरों ने घर में घुसकर आलमारी में रखा लाखों का सामान उड़ा दिया। पीड़ित के मुताबिक 11 लाख रुपये नकदी और 30 लाख के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। सीसी टीवी फुटेज से चोरों का डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

दुद्धी नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी मु. आलम बड़े कारोबारी हैं। वह बीड़ी और कपड़े के थोक व्यापारी हैं। मु. आलम ने बताया कि गत बुधवार को वह रांची अपने पत्नी व बच्चों के पास गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का काम देखने वाले कर्मचारी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बीड़ी का सामान लेने गए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कर्मचारियों की सूचना पर मु. आलम ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में 5-6 चोर दिख रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी चोरी की घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि 5-6 चोरों ने रात में चोरी की घटना को अंजाम मिलकर दिया है। सभी चोर बाहरी हैं।

सक्रिय गिरोह एक साथ मिलकर नगर में कई जगहों पर भ्रमण किया है। इसका भी सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। गृहस्वामी के लौटने पर चोरी के सामान की सही कीमत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed