फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They used to steal bikes and sell them in Bihar, three arrested

Sonebhadra News: बाइक चोरी कर बिहार में बेचते थे, तीन गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
They used to steal bikes and sell them in Bihar, three arrested
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस उनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी यूपी से बाइक चोरी कर बिहार में बेचते थे। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी अनिल कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बाइक चोरों के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

कांशीराम आवास चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद यादव, लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह और एसआई जितेंद्र सरोज की टीम ने रौंप घसिया बस्ती के पास पहुंचकर वहां खड़े संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर झोपड़ी के अंदर रखे चोरी की छह बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियाें ने पूछताछ में बताया कि यह बाइक विभिन्न जगहों से चुराकर यहां छिपाकर रखा है। इसे पिकअप में लादकर बिहार ले जाने की तैयारी थी, जहां नंबर प्लेट बदलकर कम दाम में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में लखनवार खुर्द निवासी सत्यम चौबे, दिलीप यादव, मझिगांव चौबे निवासी देवराज चौबे उर्फ राज शामिल हैं। अंधेरे में भागने वाले युवकों की पहचान बभनौली निवासी राहुल और शाहगंज थाना क्षेत्र के बराक निवासी चिरंजीव उर्फ आर्यन के रूप में हुई है। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed