फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They used to do recce by posing as hawkers and then carry out the crime.

Sonebhadra News: फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, फिर वारदात को देते थे अंजाम

Sat, 20 Sep 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
They used to do recce by posing as hawkers and then carry out the crime.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में चोरी के घटना के अ​भियुक्त। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने पिछले दिनों हुई चोरी की तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों के जेवरात, नकदी और चोरी में इस्तेमाल लोहे का रॉड समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। शातिर चोर इलाके में फेरीवाला बनकर रेकी करते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में एएसपी अनिल कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 27 अगस्त की रात रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार स्थित बालाजी ज्वैलर्स से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

इसके अगले ही दिन 28 अगस्त की रात दुद्धी क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया था। इससे पहले 27 जुलाई की रात ओबरा क्षेत्र में घर-ऑफिस से नकदी चोरी हुई थी। चाेरी की इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। गहन छानबीन और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान मप्र के रायसेन निवासी भीम सिंह, दुर्योधन, होशंगाबाद निवासी कांजिरा बंजारा, कटनी निवासी तान सिंह, प्रयारागज निवासी आनंद बंजारा, सिपाही लाल के रूप में हुई। इसके अलावा उनके गिराेह में शामिल कटनी निवासी आजाद, बीना मप्र निवासी राका, उसका भाई गोविंदा, गब्बर, काला, कटनी निवासी शुकरिया, गुना निवासी दिनेश उर्फ जिगर, पपडिया और प्रयागराज निवासी दिनेश सहित नौ साथियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कहीं फूल तो कही गुब्बारा आदि घूम कर बेचते हैं और अपने साथियों को बुलाकर झाड़ जंगल में अस्थाई डेरा बनाकर रुकते हैं। वहीं पर साथी ट्रेन व बस से आते हैं। पहले से चिह्नित किए गए मकान व दुकान में योजना के अनुसार रॉड व अन्य सामान ताला तोड़ने का लेकर चोरी कर चले जाते हैं। इसके बाद अपना अड्डा बदल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed