फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be many more days of rural roads

Sonebhadra News: गड्ढों में तब्दील ग्रामीण सड़कों के बहुरेंगे दिन

Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
There will be many more days of rural roads
सोनभद्र। वर्षों से जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील आठ ग्रामीण सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। विकास खंड राबर्ट्सगंज अंतर्गत सिरपालपुर से करारी संपर्क मार्ग, कम्हारी-घुरमा मार्ग सहित अन्य मार्गाें का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से टेंडर कराया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़कों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर से सटे बरकरा गांव का मुख्य संपर्क मार्ग वर्षों से गड्ढों में तब्दील हैं। स्थिति यह है कि संपर्क मार्ग पर तालाब सरीखे गड्ढे हैं। संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के लिए दो साल से ग्रामीण मांग कर रहे थे। करीब 13 लाख की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कम्हारी से घुरमा संपर्क मार्ग तथा बढौली में अकड़हवा बस्ती संपर्क मार्ग पर निर्माण कराया जाएगा। सिरपालपुर से करारी तक गड्ढों में तब्दील हो चुके संपर्क मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। करीब तीन साल पहले बनी सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे करारी ग्राम पंचायत सहित अन्य गांव के लोगों का आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संपर्क मार्ग पर स्थि बेलन नदी पर इसी साल के शुरूआत में पुल बनकर तैयार हुआ है। मगर शेष सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की तरफ से करीब 30 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। इसी तरह 29 लाख की लागत से वीएस रोड से पेटराही -बढ़ौली संपर्क मार्ग का पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। वहीं घोरावल ब्लॉक के गुरुवल गांव से राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल तक 15 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। संपर्क मार्गों का निर्माण चार माह में पूरा किया जाना है।

जिले में आठ ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़कों का मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - शैलेश ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed