फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be double increase in coal transport by rail

रेल से कोल परिवहन में होगी दोगुनी बृद्धि

Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
There will be double increase in coal transport by rail
शक्तिनगर। ऊर्जांचल से रेल रैक के जरिए हो रहे कोल परिवहन में दोगुनी वृद्धि होगी। इसके लिए भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार अनपरा- कृष्णशिला स्टेशन के बीच एकल रेलपथ पर इंटरमीडिएट ब्लॉक हट (आईबीएच) का संचालन शुरू कर दिया गया है। सिंगल लाइन पर पहली बार लगे आईबीएच से रेल परिचालन दोगुना हो जाएगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले कृष्णशिला स्टेशन पर पहुंची रेल को रोक लिया जाता था। आगे जाने वाली ट्रेन अनपरा (11 किलोमीटर) पार कर जाती थी तब दूसरी ट्रेन को छोड़ा जाता था। दो स्टेशनों के मध्य आईबीएच स्थापित किए जाने से रेल परिचालन सीधे दोगुना हो जाएगा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अब आगे चल रही रेल जैसे ही आईबीएच पार कर रही है दूसरी रेल को छोड़ा दिया जा रहा है। इससे कोयला ढो रही रेलों का परिचालन बढ़ गया है। शनिवार को आईबीएच सिस्टम का शुभारंभ किया गया था। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि परिचालन दक्षता में वृद्धि के लिए 11 किलोमीटर लंबे अनपरा और कृष्णशिला ब्लॉक सेक्शन में सिंगल लाइन पर भारतीय रेल का पहला इंटरमीडिएट ब्लॉक हट (आईबीएच) लगाया गया है। इससे पावर व कोल प्रोजेक्ट को सुविधा के साथ रेलवे का मुनाफा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed