फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be agitation if salary is stopped due to Apar ID

Sonebhadra News: अपार आईडी को लेकर वेतन रोका गया तो होगा आंदोलन

Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
There will be agitation if salary is stopped due to Apar ID
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने बच्चों की अपार आईडी बनाने के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा को पत्र भेजकर मांग की कि अपार आईडी बनाने के प्रकरण में किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध न किया जाए। बताया कि प्रदेश के कई जिला विद्यालय निरीक्षकों ने अपार प्रकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त न होने की दशा में वेतन रोकने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

कहा कि अपार आईडी बनाने के मामले में बहुत परेशानी आ रही है। कुछ अभिभावक इसमें रुचि नहीं ले रहे तो कुछ अपना सहमति पत्र नहीं दे रहे। दूरस्थ इलाकों के विद्यालयों में सर्वर की भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी बाध्यता के कारण अपार आईडी का सौ प्रतिशत बनाया जाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध किया जाना न्यायोचित नहीं है। संघ की मांग है कि इसमें आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए और समय दिया जाए। साथ ही आधार के ही समान कैम्प आदि लगवा करके अपार आईडी बनवाए जाने का कार्य अन्य एजेंसियों से कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed