फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There was a positive report of a laborer coming from Gujarat by train

गुजरात से ट्रेन से आए एक श्रमिक की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव..

Sun, 10 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
There was a positive report of a laborer coming from Gujarat by train
सोनभद्र। गुजरात के मेहसाणा से जिन लोगों को लेकर ट्रेन शुक्रवार को सुबह सोनभद्र आई थी, उनमें से चार लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग में बुखार आदि की शिकायत मिलने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन चारों लोगों में से तीन की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। जिसमें बहराइच जनपद निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में सुरक्षित चल रहे सोनभद्र जनपद में कोरोना ने दस्तक दे दी है। उधर, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही संक्रमित श्रमिक को मिर्जापुर भेजवा दिया गया। एक और श्रमिकों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की घोषणा के बाद विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के क्रम में गुजरात के मेहसाणा से चली विशेष ट्रेन शुक्रवार को सुबह सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर आई थी। यहां स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने बोगीवार उतर रहे 1046 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की। इस दौरान चार श्रमिक संदिग्ध मिले। इन्हें बुखार आदि की शिकायत मिली थी। इन चारो को स्टेशन से ही जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया था। साथ ही इनके सैंपल जांच के लिए प्रयागराज भेजे गए थे। वहीं, अन्य लोगों को रोडवेज की 44 बसों से उसी दिन उनके गृृृह जनपद भेज दिया गया। रविवार को चार संदिग्धों में से तीन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। जिसमें बहराइच के रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव मिली। इसकी भनक लगते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना पाजिटिव मिले व्यक्ति को मिर्जापुर भेज दिया गया। इस बीच क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए 10 और लोगों के सैंपल जांच के लिए रविवार को भेजे गए जबकि 10 लोगों की रिपोर्ट भी आई है। अब तक 454 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 424 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 423 की रिपोर्ट निगेटिव है और एक पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बहराइच के रहने वाले एक व्यक्ति की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की। कहा कि कोरोना संक्रमिक व्यक्ति को मिर्जापुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
सोनभद्र। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। डीएम एस. राज लिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मातहतों को क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से शत प्रतिशत सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने का निर्देश दिया है। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर के सभी चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। वहीं फोर्स के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने मेन चौक, धर्मशाला समेत अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर दुकानदारों को रोस्टर के अनुसार ही दुकानों को खोलने की हिदायत दी। चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी भी आने जाने वालों को मास्क लगाकर चलने की नसीहत देेते दिखे। उधर रामगढ़ कस्बे में पन्नूगंज एसओ महेंद्र पांडेय ने भी भ्रमण कर लोगों को लॉक डाउन का पालन करने का निर्देश दिया। घोरावल में कोतवाल बृजेश सिंह, चोपन में थानाध्यक्ष नवीन तिवारी, शाहगंज में एसओ भुवनेश्वर पांडेय और ओबरा में थानाध्यक्ष शैलेश राय भी भ्रमण कर दुकानदारों और आम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

जमातियों और दवा व्यापारियों की भी आ चुकी है रिपोर्ट
सोनभद्र। बाहर से आने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पूर्व में ओबरा के मिल्लत नगर मस्जिद में पुलिस के छापे में रुड़की के 16 जमाती मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। जांच में सभी जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। राबर्ट्सगंज के दो दवा कारोबारियों व उनके छह कर्मचारियों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। इन सबकी रिपोर्ट भी आ गई है। इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव है। इस बीच गुजरात से सोनभद्र रेलवे स्टेशन आई स्पेशल ट्रेन में सवार श्रमिकों में से एक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। पाजिटिव रिपोर्ट आने की जानकारी मिलते ही क्वारंटीन सेंटरों व घरों में क्वारंटीन किए बाहर से आने वालों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed