फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no electricity on the meter took

मीटर लग गए पर बिजली नहीं आई

Sat, 29 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Sat, 29 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक के सुपाचुआं ग्राम पंचायत में  विद्युतीकरण के बावजूद अब तक लोगों के घरों में बल्ब नहीं जल सका है। दिपावली का पर्व भी अंधेरे में ही मनाना पड़ेगा। कहने  को तो यहां दो माह पूर्व ही छूटे हुए टोलों का विद्युतीकरण करा दिया गया और कनेक्शन धारकों के घर मीटर भी लगा दिया गया, लेकिन बल्ब जले इसको लेकर अभी भी ग्रामीण काफी असमंजस में हैं।
विज्ञापन



म्योरपुर विकास खंड की सुपाचुआ ग्राम पंचायत में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण होने के बावजूद बल्ब जलने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी व्याप्त है। गांव के भुक्कुटोला तथा पनिकाटोला में विद्युत विभाग द्वारा दो माह पूर्व ही विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया है। ग्रामीणों की माने तो पोखरा टोले का भी विद्युतीकरण का प्रस्ताव था लेकिन ठेकेदार द्वारा उसे छोड़ दिया गया। विद्युतीकरण के दौरान सभी कनेक्शन धारकों के घर कनेक्शन करके मीटर भी लगा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके यहां विद्युतीकरण किया गया तो अब आपूर्ति भी होनी चाहिए।
विज्ञापन



जल्द आपूर्ति बहाल न करने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। इसी तरह परनी गांव में भी ट्रांसफार्मर की आस में तमाम ग्रामीण ढिबरी की रोशनी में अपना  जीवन बसर कर रहे है। परनी के पूर्व प्रधान अशोक यादव ने ट्रांसफार्मर लगाने की कई बार गुहार लगाई पर अब तक नही ंलग सका। उधर बिजली विभाग के अवर अभियंता रामलाल ने बताया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत ठेकेदार द्वारा काम कराया गया है लेकिन अब तक विभाग को हस्तांतरित नही किया गया है। कहा हस्तांतरित होने पर वहां बिजली जला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed