फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There are no fire fighting arrangements in hospitals and shops

Sonebhadra News: अस्पताल और दुकानों में नहीं हैं अग्निशमन के इंतजाम

Sun, 22 Dec 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
There are no fire fighting arrangements in hospitals and shops
अनपरा। नगर के अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। अधिकांश संस्थानों में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में अब तक अग्निशमन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। निर्माण के तीन दशक बाद भी यहां अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। नगर के अन्य निजी अस्पतालों में भी अग्नि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं है। यही हाल विद्यालयों का भी है। ज्यादातर ने अग्निशमन विभाग से एनओसी तक नहीं ली है। आग से बचाव के लिए अग्निशमन के लिए कुछ सिलिंडर रखे गए हैं। नगर में कई हार्डवेयर की दुकानें है, जहां पेंट में इस्तेमाल होने वाले थिनर के साथ अन्य ज्वलनशील सामान भी गोदाम में रखा जाता है लेकिन अग्निशमन के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पूर्व में यहां बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी है। यही हाल छोटे होटलों का भी है।
विज्ञापन


--
पूर्व में हुई घटना
वर्ष 2021 में अनपरा बाजार के सोनारी गली स्थित थिनर के गोदाम में आग लग गई थी। आग बुझाने के प्राथमिक इंतजाम न होने के कारण आग फैली तो अनपरा तापीय परियोजना, लैंकाे तापीय परियोजना और रेणुसागर पावर डिविजन की दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्ष 2022 में 14 अगस्त को नगर में तिरंगा यात्रा निकलने के दौरान अनपरा बाजार के ठेले पर एक सिलिंडर में आग लग गई। लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया।
---
15 दिसंबर को अनपरा बाजार में ठेला दुकानदार दुकान बंद कर गैस सिलिंडर ठेले में बने केबिन में ही रखकर चला गया था। देर रात उसमें आग लग गई। कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया था।

--
वर्जन: 1
संयुक्त चिकित्सालय में हाल ही में सुंदरीकरण का काम पूरा हुआ है। अस्पताल में अग्निशमन संयंत्र स्थापित करने के लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। नए साल में वहां अग्निशमन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। - डॉ. अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र।

---
वर्जन: 2

अस्पताल और विद्यालय में अग्निशमन सुरक्षा संयंत्र स्थापित करने के लिए सीएमओ और शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया है। इसके साथ ही हार्डवेयर, होटल व ठेले पर गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वालों को अग्नि सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है। - श्रीराम साहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed