फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   theft

दुकान से नकदी व कीमती सामानों की चोरी

Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
theft
सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध के जीगन टोला में सोमवार की रात में सियाराम की किराना और कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई। जानकारी के अनुसार जीगन टोला में पक्की सड़क के किनारे सियाराम कपड़ा और किराना की दुकान खोले है। सोमवार की रात में वो घर चले गए। मंगलवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा देखकर वह स्तब्ध हो गए। सियाराम ने तत्काल इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी। बताया कि करीब 30000 रुपये मूल्य का सामान, कपड़ा व नकदी रुपये चोर उठा ले गए है। पिछले सप्ताह बैना में चोरी हुई थी। लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में बभनी इंस्पेक्टर अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed